भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त रात्रि गश्त के दौरान 53 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त रात्रि गश्त के दौरान 53 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त रात्रि गश्त के दौरान 53 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बहराइच–:–दिनांक 18.08.2026 को श्री अंजनी कुमार तिवारी, कार्यवाहक कमांडेंट, 42वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बहराइच के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में रूपईडीहा बाजार, नेपालगंज रोड एवं रेलवे स्टेशन के आसपास संयुक्त रात्रि गश्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान लगभग 20:45 बजे गश्ती दल ने सीमा पार करने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध भारतीय नागरिक शमीम अहमद पुत्र लल्लन रैनी को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग की पॉलीथीन में छिपाकर रखी गई 53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद पदार्थ की पुष्टि 42वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षित नारकोटिक्स डिटेक्शन (ND) डॉग द्वारा मादक पदार्थ के रूप में की गई। इसके उपरांत बरामद मादक पदार्थ एवं गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच को सुपुर्द कर दिया गया।

42वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता एवं प्रभावी समन्वय का एक और उदाहरण सामने आया है। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read