“जीत केवल शक्ति की नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की भी होती है।” अंतर क्षेत्रक आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता–2026 का सफल समापन

“जीत केवल शक्ति की नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की भी होती है।” अंतर क्षेत्रक आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता–2026 का सफल समापन

इन्हे भी जरूर देखे


“जीत केवल शक्ति की नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की भी होती है।”
अंतर क्षेत्रक आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता–2026 का सफल समापन


नानपारा–:–दिनांक 15 जुलाई 2026 को 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा आयोजित अंतर क्षेत्रक आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता–2026 का सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में समापन संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी, गोरखपुर एवं भिलाई से आए खिलाड़ियों ने अद्वितीय शारीरिक क्षमता, अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।


समापन समारोह अवसर पर श्री कैलाश चन्द रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक सामर्थ्य का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मसंयम, धैर्य, समर्पण और अटूट संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी उत्साह एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर 59वीं वाहिनी एवं 42वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवान उपस्थित रहे।
यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, पारस्परिक समन्वय एवं टीम भावना को सुदृढ़ करने में सफल रही, बल्कि सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता एवं संगठनात्मक एकता को भी नई ऊर्जा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।

जारीकर्ता
59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल
नानपारा, बहराइच (उ. प्र)

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read