जिला रोजगार केन्द्र गरियाबंद में 24 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प 439 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, विभिन्न निजी संस्थानों में होगा चयन इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय परिसर में उपस्थित हों सकते है

जिला रोजगार केन्द्र गरियाबंद में 24 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प 439 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, विभिन्न निजी संस्थानों में होगा चयन इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय परिसर में उपस्थित हों सकते है

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा यह रोजगार मेला कार्यालय परिसर में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक आयोजित होगा जिसमें निजी क्षेत्र के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि इस रोजगार मेले में स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर एवं अलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, एजेंट तथा मार्केटिंग सहित कुल 439 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं इच्छुक अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट आकार के फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित मूल प्रमाण-पत्र तथा उनकी छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी को ई-रोजगार पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट गवर्नमेंट इन अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read