कलेक्टर श्री उइके ने नीट, जेईई जैसे प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को किया सम्मानित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा के 33 विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हासिल की सफलता

कलेक्टर श्री उइके ने नीट, जेईई जैसे प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को किया सम्मानित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा के 33 विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हासिल की सफलता

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा के सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश परीक्षा में चयनित बच्चों को सम्मानित किया कलेक्टर श्री उइके ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में उन्हें मोमेंटो एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के समर्पित प्रयासों और मार्गदर्शन को भी दिया इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया, हितेश्वरी बाघे सहित अन्य अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलाकांत यादव ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी सत्रों में भी विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के लिए विद्यालय परिवार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे विद्यालय के कुल 33 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की इनमें चिकित्सा क्षेत्र के प्रवेश परीक्षा नीट, बीएससी नर्सिंग एवं फार्मेसी में 16 विद्यार्थियों ने, इंजीनियरिंग एवं डिजाइन क्षेत्र के जेईई मेन्स में 4 विद्यार्थियों ने एवं एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (एनसीईटी-आईटीईपी) के बीए-बीएड पाठ्यक्रम में 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ इस दौरान सहायक आयुक्त श्री लोकेश पटेल तथा विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read