शासकीय हाई स्कूल लोहझर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध प्रतियोगिताएं एवं वृक्षारोपण का आयोजन

शासकीय हाई स्कूल लोहझर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध प्रतियोगिताएं एवं वृक्षारोपण का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

शासकीय हाई स्कूल लोहझर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध प्रतियोगिताएं एवं वृक्षारोपण का आयोजन

छुरा–:–सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल लोहझर में विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता,राष्ट्रीय चेतना एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री गरिमा दादर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जिला स्तरीय जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं गांवों में चौपाल लगाकर नागरिकों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के लिए सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग, यातायात नियमों का पालन, नशा मुक्ति अभियान, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, गुड टच-बैड टच, सड़क दुर्घटना राहगीर योजना, पर्यावरण संरक्षण तथा छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति ऐप एवं समाधान ऐप की उपयोगिता जैसे समसामयिक विषय निर्धारित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में सामाजिक, कानूनी, साइबर सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोटिवेशन, कैरियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व निर्माण, महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा, अच्छी पुस्तकों के अध्ययन, देशभक्ति एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

समाजसेवी शीतल ध्रुव ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, भारतीय संस्कार एवं संस्कृति, अनुशासन तथा आदर्श विद्यार्थी के गुणों पर प्रेरक उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार, प्राचार्य महेंद्र कुमार कोसले, समाजसेवी शीतल ध्रुव, ईश्वर यदू, पुलिस विभाग के ओमप्रकाश भारती, राजकुमार मरकाम, नागेश्वर, महिला आरक्षक भारती साहू, शिक्षक गिरजाशंकर देवांगन, पोषण वर्मा, लीलाराम सिन्हा, श्रीमती केसर कंवर, श्रीमती दीपा साहू, श्रीमती झुमला दीवान, सेवंती, फरस सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका राजेश्वरी ठाकुर ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य महेंद्र कुमार कोसले ने किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read