सावन सोमवार पर शिवभक्ति में रंगे 100 नन्हे कांवड़िए,शिव-पार्वती और देवी-देवताओं के रूप में पहुंचे रामजानकी मंदिर,नन्ही भक्ति यात्रा का पार्षद छगन यादव ने किया आत्मीय स्वागत

सावन सोमवार पर शिवभक्ति में रंगे 100 नन्हे कांवड़िए,शिव-पार्वती और देवी-देवताओं के रूप में पहुंचे रामजानकी मंदिर,नन्ही भक्ति यात्रा का पार्षद छगन यादव ने किया आत्मीय स्वागत

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _सावन के पवित्र सोमवार पर गरियाबंद में नन्हे-मुन्ने बच्चों की शिवभक्ति ने हर किसी का मन मोह लिया सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका के करीब 100 बच्चे भगवान शिव, माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे, तो कई बच्चे कांवड़िया बनकर हाथों में कांवड़ लेकर पैदल रामजानकी मंदिर पहुंचे।

शिशु वाटिका से निकली यह नन्ही कांवड़ यात्रा रामजानकी मंदिर पहुंची, जहां मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर बच्चों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जल अर्पित किया बच्चों के धार्मिक स्वरूप और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रामजानकी मंदिर पहुंचने पर वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद छगन यादव ने बच्चों का स्वागत किया उन्होंने बच्चों को फल और प्रसाद वितरित किया इस दौरान बच्चों की मासूम भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था।

छगन यादव ने कहा—बच्चों की सेवा करना सौभाग्य

छगन यादव ने कहा कि शिशु वाटिका के नन्हे बच्चे हर वर्ष सावन के सोमवार को रामजानकी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं इन बच्चों को इतनी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान शिव की भक्ति करते देखना अपने आप में बेहद सुखद अनुभव है बच्चों का स्वागत करना और उनके लिए फल-प्रसाद की व्यवस्था करना मेरे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था और सेवा से जुड़ा अवसर है नन्हे बच्चों की इस धार्मिक यात्रा में सहभागी बनना और उनका उत्साह बढ़ाना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं।

बच्चों की इस भक्ति यात्रा ने सावन सोमवार के अवसर पर गरियाबंद में धार्मिक आस्था और संस्कारों की खूबसूरत तस्वीर पेश की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read