हरेली तिहार पर सीएम हाउस में गूंजा गरियाबंद का लोक रंग, ‘लोक संस्कृति ग्रुप गरियाबंद’ ने दी शानदार प्रस्तुति

हरेली तिहार पर सीएम हाउस में गूंजा गरियाबंद का लोक रंग, ‘लोक संस्कृति ग्रुप गरियाबंद’ ने दी शानदार प्रस्तुति

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ हरेली तिहार के अवसर पर गरियाबंद जिला मुख्यालय की ‘लोक संस्कृति गरियाबंद’ टीम ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अपनी लोक कला और संस्कृति की शानदार प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा की छाप छोड़ी। टीम के संचालक प्रेम यादव और सह-संचालक नवलु राम नेताम के नेतृत्व में कलाकारों ने पारंपरिक लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरेली तिहार की संस्कृति और लोकभावना को जीवंत किया।

‘लोक संस्कृति गरियाबंद’ की टीम इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन कर चुकी है टीम ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हैदराबाद सहित देश के कई प्रमुख शहरों में अपनी प्रस्तुतियां दी हैं और छत्तीसगढ़ की लोक कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया है हरेली तिहार के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में टीम की प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की पारंपरिक कला, संगीत और लोक रंगों से सजी इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रेम यादव बोले—लोक संस्कृति हमारी पहचान

टीम के संचालक प्रेम यादव ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति हमारी पहचान और हमारी विरासत है हरेली जैसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने का काम करते हैं मुख्यमंत्री निवास में प्रस्तुति देने का अवसर मिलना गरियाबंद के कलाकारों के लिए गौरव की बात है हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की लोक कला देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचे और हमारी संस्कृति की पहचान और मजबूत हो।”

उन्होंने कहा कि टीम आगे भी विभिन्न मंचों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और संस्कृति को देशभर में पहुंचाने के लिए कार्य करती रहेगी।

सह-संचालक नवलु राम नेताम सहित टीम के कलाकारों ने भी इस अवसर को गरियाबंद और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read