गरियाबंद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के आतिथ्य में छिंद तालाब से तिरंगा चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ गरियाबंद

गरियाबंद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के आतिथ्य में छिंद तालाब से तिरंगा चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ गरियाबंद

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित यह तिरंगा यात्रा छिंद तालाब से प्रारंभ होकर तिरंगा चौक तक पहुंची तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से पूरा गरियाबंद राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और देशभक्ति के जयघोष से शहर का वातावरण गूंज उठा मार्ग में नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और अधिक गरिमामय बना दिया तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, अनिल चंद्राकर, आशीष शर्मा, आशीष रोहरा, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read