गरियाबंद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की मुख्य आतिथ्य में विस्थापितों के संघर्ष, पीड़ा और साहस को किया गया नमन इतिहास की त्रासदी से सीख लेकर शांति, सदभाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का दिया संदेश

गरियाबंद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की मुख्य आतिथ्य में विस्थापितों के संघर्ष, पीड़ा और साहस को किया गया नमन इतिहास की त्रासदी से सीख लेकर शांति, सदभाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का दिया संदेश

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _भारत विभाजन की विभीषिका में विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष, पीड़ा, साहस और त्याग को स्मरण करने तथा भावी पीढ़ी को इतिहास के इस मार्मिक अध्याय से अवगत कराने के लिए आज जिले में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की मुख्य आतिथ्य में किया गया इस अवसर पर वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान अपने घर, परिवार, भूमि और आजीविका से विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष एवं कठिन परिस्थितियों को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया कार्यक्रम में विभाजन के दौर की मानवीय त्रासदी, विस्थापन और अपनों से बिछड़ने की पीड़ा को याद किया गया। श्रीमती चौधरी ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन देश के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय रहा है इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर-बार छोड़कर कठिन परिस्थितियों में जीवन की नई शुरुआत की अनेक परिवारों ने अपनों को खोया और लंबे समय तक विस्थापन की पीड़ा झेली इसके बावजूद लोगों ने अदम्य साहस, धैर्य और संघर्ष के साथ अपने जीवन को पुनः स्थापित किया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ऐसे ही लोगों के साहस, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि विभाजन की पीड़ा केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी स्मृतियां आज भी अनेक परिवारों के अनुभवों और सामाजिक स्मृति में जीवित हैं उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि उस दौर में पीड़ा झेलने वाले लोगों को सम्मानपूर्वक याद करना और इतिहास से सीख लेना है इस दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि हमें ऐसी परिस्थितियों से सीख लेकर आने वाली पीढ़ी को आपसी भाईचारे, सहिष्णुता और सामाजिक सदभाव का महत्व समझाना चाहिए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाना ही उन लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने विभाजन की त्रासदी झेली उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस दौर की याद दिलाता है जब लाखों लोगों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना किया विस्थापित परिवारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी और अपने जीवन को नए सिरे से आगे बढ़ाया इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, अनिल चंद्राकर, आशीष शर्मा, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read