[gtranslate]

“22वीं राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा में इंदौर के 24 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा”इंदौर से हुए रवाना, खिलाड़ियों में दिखा जीत का हौंसला

“22वीं राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा में इंदौर के 24 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा”इंदौर से हुए रवाना, खिलाड़ियों में दिखा जीत का हौंसला

इन्हे भी जरूर देखे

“22वीं राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा में इंदौर के 24 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा”इंदौर से हुए रवाना, खिलाड़ियों में दिखा जीत का हौंसला

इंदौर –:– 2 और 3 सितंबर को बालाघाट के मुलना खेल विभाग स्टेडियम में आयोजित होने वाली 22वीं राज्य स्तरीय एसकेआईएफ कराते स्पर्धा में इंदौर जिले के 24 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एलेट स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अधिकांश महू ब्लॉक के हैं। एस.के.आई.एफ. मध्यप्रदेश संघ के तत्वावधान में तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बालाघाट के सानिध्य में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में हर्षल पंवार, तनिष भलावे, प्रसून मिश्रा, चिराग सक्वार, प्रवीण चौहान, ध्रुव बघेल, धीरज बघेल, अहम रावत, श्रेयांश यशोना, पृथ्वीराज यशोना, शुभम मालवीय और यश गुर्जर का चयन हुआ है ।
वहीं बालिका वर्ग में दिशा राठौर, गायत्री राठौर, गीतांशी हुड्डा, तेजस्विनी वर्मा, श्रेया ज़रिया, तनीषा मालवीय, अल शिफा कुरैशी, कोमल गौर, उन्नति बासवे, कुनिका सकोरिया, खुशी धाकड़ और कनिका पटेल प्रतियोगिता में इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगी । टीम के ट्रेनर रोहित कौशल और कोच अमय लश्करी हैं ।
प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई टीम को एलेट स्पोर्ट्स अकादमी की अध्यक्ष मीनू गौर और प्राचार्य राजेंद्र पाटिल ने शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read