[gtranslate]

“खरगोन पुलिस ने किसानों के खेत से ड्रीप में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश” बड़वाह पुलिस ने गिरोह के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

“खरगोन पुलिस ने किसानों के खेत से ड्रीप में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश” बड़वाह पुलिस ने गिरोह के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

“खरगोन पुलिस ने किसानों के खेत से ड्रीप में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश”
बड़वाह पुलिस ने गिरोह के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खरगोन–:–पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपी की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्री शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना बड़वाह में पुलिस टीम ने किसानों के खेत से ड्रीप लाईन पाईप में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 07.09.26 को फरियादी निवासी बफलगाँव ने थाना बड़वाह पर सूचना दी कि, किन्ही अज्ञात बदमाशो द्वारा उसके रतनपुर फाटा ग्राम बफलगाँव पर अन्नपूर्णा गैस गोडाउन के सामने खेत से 140 बंडल ड्रिप लाइन पाइप चोरी कर लिए है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वाह में अपराध क्रमांक 513/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

किसान के खेतों से ड्रिप लाइन पाइप चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में थाना बड़वाह से पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ व चोरी गए मशरुके की बरमदगी के लिए लगाया गया । टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेजों का गहन विश्लेषण किया गया तथा मुखबिरों को सक्रिय कर चोरी के अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी के लिए लगाया गया ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम को विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि उक्त ड्रिप लाइन पाइप चोरी की घटना में आशाधाम कॉलोनी, काटकूट फाटा बडवाह के रहने वाले ताराचंद उर्फ कालू बीडी व उसके साथीयों का हाथ है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल ताराचंद उर्फ कालू बीडी एवं उसके साथी संतोष व रोहित को अभिरक्षा में लिया गया, जिनसे बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त ड्रिप लाइन पाइप चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से 138 ड्रीप लाईन पाईप के बंडल किमती 90,000/- रुपये व घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमती लगभग 4,00,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
1. ताराचंद उर्फ कालू बीडी पिता सोहनलाल पाल उम्र 45 साल निवासी गणेश तलाई, खण्डवा वर्तमान पता आशाधाम कॉलोनी, काटकूट फाटा बडवाह जिला खरगोन,
2. संतोष पिता प्रताप राठौड उम्र 29 साल वर्तमान निवासी काटकूट फाटा बडवाह स्थाई पता – ग्राम पिंपरी खुर्द थाना दारवा जिला यवतमाल महाराष्ट्र
3. रोहित पिता पिण्टू नायक जाति बंजारा उम्र 20 साल निवासी आशाधाम कॉलोनी, काटकूट फाटा बडवाह जिला खरगोन

*गिरफ्तार आरोपी ताराचंद उर्फ कालू बीडी आपराधिक रिकार्ड*
क्रमांक थाना अप.क्र. धारा
1 कोतवाली खंडवा 770/2005 294, 323, 506, 34 भादवि
2 मोघट रोड खंडवा 109/2006 25 आर्म्स एक्ट
3 कोतवाली खंडवा 290/2007 379 भादवि
4 मोघट रोड खंडवा 248/2008 380, 457 भादवि
5 मोघट रोड खंडवा 81/2009 25 आर्म्स एक्ट
6 मोघट रोड खंडवा 183/2011 380, 457 भादवि
7 मोघट रोड खंडवा 287/2011 380, 457 भादवि
8 मोघट रोड खंडवा 300/2011 380, 454 भादवि
9 धनगांव 138/2018 379 भादवि
10 बडवाह 442/2019 294, 323, 506 भादवि
11 मंडलेश्वर 117/2020 379 भादवि
12 छैगांव माखन 203/2020 379 भादवि
13 करही 328/2021 379, 411 भादवि
14 करही 236/2022 379 भादवि

*जप्त मशरुका*
• 138 ड्रीप लाईन पाईप के बंडल किमती 90,000/- रुपये
• घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमती लगभग 4,00,000/- रुपये
*कुल मशरुका 4,90,000 रुपये*

*पुलिस टीम*
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में सउनि अजेश जायसवाल, प्र.आर.नितिन बौरासिया, प्र.आर.अनिल मीणा, प्रआर.मनोज कुशवाह, आर.रवि यादव, आर.विजय सिसोदिया, आर.विजय राठौर, आर.रोहित कुशवाह, आर.शिवलाल आर्य, आर.विनोद गुर्जर, आर.दिनेश जाटव, आर.नीरज यादव, आर.आशीष सिंह, आर.भारत बारिया, आर. प्रवीण, आर. आयुष बघेल, आर.राकेश कनासे व थाना बड़वाह के अन्य थाना स्टॉफ एवं सायबर सेल खरगोन से उनि दीपक तलवारे, आर.सचिन चौधरी, आर.अभिलाष, आर.मगन अलावा का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read