[gtranslate]

“केंद्रीय जेल भोपाल में बंदियों के लिए विशेष आधार एवं ई-केवाईसी शिविर आयोजित”जिला प्रशासन एवं जेल प्रबंधन के समन्वय से 46 बंदी हुए लाभान्वित

“केंद्रीय जेल भोपाल में बंदियों के लिए विशेष आधार एवं ई-केवाईसी शिविर आयोजित”जिला प्रशासन एवं जेल प्रबंधन के समन्वय से 46 बंदी हुए लाभान्वित

इन्हे भी जरूर देखे

“केंद्रीय जेल भोपाल में बंदियों के लिए विशेष आधार एवं ई-केवाईसी शिविर आयोजित”जिला प्रशासन एवं जेल प्रबंधन के समन्वय से 46 बंदी हुए लाभान्वित

भोपाल–:–कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल भोपाल के समन्वय से उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश, जबलपुर द्वारा पारित आदेश के अनुक्रम एवं निष्ठापूर्वक परिपालन में केंद्रीय जेल भोपाल में बंदियों के लिए प्राथमिकता के आधार पर एक विशेष नवीन आधार कार्ड निर्माण एवं अद्यतन (e-KYC) शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया।

इस संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी प्रशासनिक पहल के अंतर्गत जेल परिसर में निरुद्ध कुल 46 बंदियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं प्रामाणिकता के साथ 19 बंदियों के नवीन आधार कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, वहीं 27 बंदियों के पूर्व निर्मित आधार कार्डों में आवश्यक अद्यतनीकरण (Update) तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जिससे बंदियों के विधिक व नागरिक अधिकारों के संरक्षण के साथ उनके पुनर्वास को नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read