[gtranslate]

“सेवा संकल्प अभियान”रक्तदान शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदान से दिया मानवता का संदेश, कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह और निगमायुक्‍त श्री दलीप कुमार ने किया रक्‍तदान रक्तदान शिविरों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इन्हे भी जरूर देखे

देवास–:– प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय सहित विकासखण्‍डस्‍तर पर स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

जिला चिकित्सालय के नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित रक्‍तदान शिविर में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, एसडीएम श्री अभिषेक शर्मा, नायब तहसीलदार श्री कपिल गुर्जर, श्री राजेश यादव, श्री रजत पाल, श्री मोहित जाट, श्री लोकेन्द्र सिंह सैंधव अन्य जनप्रतिनिधियों, पत्रकार श्री प्रताप सिंह ठाकुर सहित अन्‍य नागरिकों ने रक्तदान किया।

विकासखण्‍डस्‍तर पर आयोजित शिविरों में भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता का अनूठा संदेश दिया।

संग्रहित रक्त आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
कार्यक्रम में श्री रायसिंह सैंधव ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के भाव को सार्थक करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किया जाएगा। श्री राजेश यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा का संकल्प है। एक माह तक चलने वाले अभियान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के जरिए समाज में जनभागीदारी और सेवा भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
श्री बहादुर मुकाती ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत रक्तदान शिविर से कर समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद की जान संकट में न आए। श्री रजत पाल ने कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में युवाओं की भागीदारी से सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया जा रहा है। दुर्घटनाओं एवं गर्भवती महिलाओं में रक्ताल्पता जैसी परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एनीमिया की रोकथाम एवं उपचार पर रहेगा विशेष जोर
जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, हीमोग्लोबिन जांच, एनीमिक महिलाओं की ट्रैकिंग एवं उपचार तथा सिकल सेल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य संस्थाओं में सीबीसी जांच, एनीमिक गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन, सिकल सेल का निदान एवं प्रबंधन, एएनसी जांच तथा किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read