[gtranslate]

“देहारगुड़ा की शिक्षा साधना रंग लाई” प्रयास आवासीय विद्यालय में हर वर्ष चयन का सिलसिला जारी, ग्रामीण प्रतिभाओं ने रचा सफलता का इतिहास

“देहारगुड़ा की शिक्षा साधना रंग लाई” प्रयास आवासीय विद्यालय में हर वर्ष चयन का सिलसिला जारी, ग्रामीण प्रतिभाओं ने रचा सफलता का इतिहास

इन्हे भी जरूर देखे

“देहारगुड़ा की शिक्षा साधना रंग लाई” प्रयास आवासीय विद्यालय में हर वर्ष चयन का सिलसिला जारी, ग्रामीण प्रतिभाओं ने रचा सफलता का इतिहास

मैनपुर-:-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा, संकुल केंद्र गिरहोला, विकासखंड मैनपुर, जिला गरियाबंद के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयास आवासीय विद्यालय में दो छात्र-छात्राओं का चयन करवाया है। विद्यालय से लगातार प्रत्येक वर्ष एक या दो विद्यार्थियों का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव और विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धि का परिचायक है।
विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता की कड़ी लगातार आगे बढ़ रही है। शिक्षा सत्र 2019-20 में आशीष मारकंडे, 2020-21 में यशोदा दीवान एवं संजना मारकंडे, 2023-24 में कुमारी गुलेश्वरी एवं हरीश कुमार, 2024-25 में थानेश्वर मरकाम एवं सूरज कुमार तथा 2025-26 में मुंगेश्वर कुमार एवं अनुराधा साडिल्य का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है।
इस प्रकार ग्रामीण अंचल के इस विद्यालय से लगातार विद्यार्थियों का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन होना विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के नियमित अभ्यास तथा पालकों के सहयोग की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विद्यार्थियों को प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी कराने में प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल के मार्गदर्शन के साथ शिक्षक कांतिलाल साहू एवं श्रीमती सुरैया टण्वीर रूपेन्द्र पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अभ्यास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रेरित किया जाता है। वहीं समस्त पालकों का सहयोग भी बच्चों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
क्षेत्र में खुशी का माहौल, मिली बधाइयां
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर, डीएमसी सुवेश शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. बघेल, बीआरसी शिवकुमार नागे, सरपंच महेश दीवान, संकुल समन्वयक मुकेश ठाकुर, पूर्व सरपंच देवन नेताम, ग्राम पटेल पवन दीवान, लीलाधर दीवान, संजय दीवान, गणेश, घनश्याम, जुगलाल, कुशल एवं कीर्तन सहित समस्त पालकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने चयनित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन बच्चों की सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ग्राम एवं विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ा है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि भविष्य में भी देहारगुड़ा विद्यालय के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read