[gtranslate]

पैरी गंगा कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, टीआई जय सिंह ध्रुवे ने विद्यार्थियों को बताए ठगी से बचने के तरीके

पैरी गंगा कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, टीआई जय सिंह ध्रुवे ने विद्यार्थियों को बताए ठगी से बचने के तरीके

इन्हे भी जरूर देखे

पैरी गंगा कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, टीआई जय सिंह ध्रुवे ने विद्यार्थियों को बताए ठगी से बचने के तरीके

गरियाबंद-:-मैनपुर स्थित पैरी गंगा कॉलेज में साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मैनपुर थाना प्रभारी टीआई जय सिंह ध्रुवे ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के बदलते तरीकों, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। टीआई जय सिंह ध्रुवे ने विद्यार्थियों को समझाया कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। कभी बैंक KYC अपडेट के नाम पर, कभी फर्जी नौकरी और इनाम का लालच देकर तो कभी पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर लोगों को डराया जाता है। ऐसे मामलों में सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।विद्यार्थियों को विशेष रूप से OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक डिटेल, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया, WhatsApp या SMS के जरिए आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने को भी कहा गया।कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साइबर ठग पुलिस, CBI, ED या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर पूछताछ और गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर कराने की कोशिश कर सकते हैं। टीआई ने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत परिजनों को जानकारी दें और पुलिस से संपर्क करें। विद्यार्थियों को बताया गया कि ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने की स्थिति में समय गंवाए बिना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। जल्द शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने या वापस दिलाने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है।टीआई जय सिंह ध्रुवे ने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इंटरनेट, सोशल मीडिया और डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर तत्काल भरोसा नहीं करना चाहिए और संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर पुलिस को सूचना देनी चाहिए।पैरी गंगा कॉलेज में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read