[gtranslate]

सेवा सेतु पोर्टल की सेवाओं एवं आवेदन प्रक्रिया पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सेवा सेतु पोर्टल की सेवाओं एवं आवेदन प्रक्रिया पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे


सेवा सेतु पोर्टल की सेवाओं एवं आवेदन प्रक्रिया पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

गरियाबंद-:-23 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के अध्यक्षता में जिला पंचायत सभा कक्ष में सेवा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं उनके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर कश्यप ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकों तक शासकीय सेवाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से पहुँचाने के के बारे में जानकारी दी।


प्रशिक्षण के दौरान ई-जिला प्रबंधक श्री मिथिलेश देवांगन द्वारा सेवा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं, आवेदन की प्रक्रिया तथा संबंधित कार्यों के निष्पादन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नाम परिवर्तन हेतु राजपत्र में प्रकाशन, विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, श्रम कार्ड संशोधन सहित अन्य सेवाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र संचालकों एवं सीएससी वीएलवी को पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएँ उपलब्ध कराने, आवेदन प्रक्रिया को सही तरीके से संपादित करने तथा आम नागरिकों को सेवाओं का लाभ लेने में सहयोग प्रदान करने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर श्रम पदाधिकारी श्रीमती जयंती बंसल, जिला आधार समन्वयक श्री नीतीश सिन्हा, जिला सीएससी समन्वयक श्री परमानंद साहू एवं तकनीकी प्रबंधक श्रीमती खिलेश्वरी साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read