[gtranslate]

अर्नब तूफान से फसल हुआ बर्बाद सरकार किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये दे मुआवजा–राजेंद्र राजपूत

अर्नब तूफान से फसल हुआ बर्बाद सरकार किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये दे मुआवजा–राजेंद्र राजपूत

इन्हे भी जरूर देखे

अर्नब तूफान से फसल हुआ बर्बाद सरकार किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये दे मुआवजा–राजेंद्र राजपूत

रायपुर -:-छत्तीसगढ़ प्रदेश में अर्णब तूफान से खरीफ फसल धान का भारी नुकसान हुआ है जिसका मुआवजा छत्तीसगढ़ सरकार देवे यह मांग भारतीय किसान संघ गरियाबंद जिला मंत्री, समाजसेवी सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह राजपूत ने किया है ताकि किसानों का क्षति का भरपाई हो सके असमय इस तूफान से प्रदेश के किसानों के धान जो अर्ली वैरायटी वह पककर तैयार हो चुका था एवं गहरा जमीन में लगाए धान जिसमें बालिया निकल चुकी थी वह खेत में गिर गया है तथा खेतों में पानी भरने की वजह से धान की बालियों में दाना का भराव नहीं होगा जिससे किसानों को लगभग 60% फसलों का नुकसान होगा किसान पांच महीना कड़ी मेहनत करके एवं सारा पैसा अपने धान के फसलों में लगाया था

और जैसे ही फसल तैयार हुए अचानक अर्नब तूफान आने के कारण प्रदेश के किसानों का फसल बर्बाद हो चुका जिससे किसानों के माथे पर चिंता के लकीर है एवं प्रदेश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली आने वाले हैं यह त्यौहार भी फसल खराब होने से हुए नुकसान के कारण किसान कर्ज लेकर त्योहार मनाने के लिए मजबूर है ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी एवं सुशासन के सरकार माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम से आग्रह है कि किसानों के फसल बर्बाद हुए हैं उसका सर्वेक्षण कराकर प्रति एकड़ 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता करने की मांग किया है

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read