[gtranslate]

गरियाबंद में 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर पुलिस परेड ग्राउंड में सजेगा राज्योत्सव का मंच विभागीय प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

गरियाबंद -:-1 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले में जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 का भव्य आयोजन 2 नवंबर को किया जाएगा। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड, गरियाबंद में होगा। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्योत्सव कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोहित साहू एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जनकराम ध्रुव करेंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चन्दूलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखिराम यादव, जनपद पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्री सोहन ध्रुव, जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जनपद पंचायत मैनपुर की अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू एवं जनपद पंचायत देवभोग की अध्यक्ष श्रीमती पदमलया निधि उपस्थित रहेंगी। इसी तरह नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष श्री महेश यादव, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष श्री रूप नारायण साहू, नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद, नगर पंचायत देवभोग के अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी, नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र (धनराज) सूर्यवंशी, ग्राम पंचायत डोंगरीगांव की सरपंच श्रीमती नगीता दीवान तथा वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चन्द्राकर भी समारोह में शामिल होंगे।
राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा, समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनआकांक्षाओं का उत्सव है। इस वर्ष की थीम के अनुरूप महिला सशक्तिकरण और युवाओं की क्षमता, प्रतिभा एवं भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर रहेगा।
जिला प्रशासन गरियाबंद ने जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं समस्त जिलेवासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राज्योत्सव की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read