[gtranslate]

निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 20 नवंबर तक होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संस्थान, विधानसभा एवं जिला स्तर पर होगा आयोजन

निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 20 नवंबर तक होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संस्थान, विधानसभा एवं जिला स्तर पर होगा आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 20 नवंबर तक होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं
मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संस्थान, विधानसभा एवं जिला स्तर पर होगा आयोजन

गरियाबंद-:-5 नवम्बर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के स्कूलों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के माध्यम से 2 से 20 नवंबर 2026 तक तीन स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़े तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी समझ विकसित हो सके। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन संस्थान, विधानसभा क्षेत्र एवं जिला स्तर पर किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में स्कूल एवं महाविद्यालयों के सभी इच्छुक छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। निबंध प्रतियोगिता के लिए ‘‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’’ एवं ‘‘मतदान का महत्व’’ विषय निर्धारित किए गए हैं। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिताएं संस्थान की सुविधा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जा सकेंगी।
उन्होंने बताया कि 2 से 7 नवंबर तक संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रत्येक प्रतियोगिता से दो श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद 10 से 13 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात 16 से 18 नवंबर तक जिला स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा एवं प्रमाण-पत्र वितरण की प्रक्रिया 20 नवंबर तक पूरी की जाएगी। इस संबंध में जिले के सभी स्कूलों, शासकीय महाविद्यालयों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्राचार्यों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए संस्थानों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में आयोजन संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर ने संबंधित संस्थानों से प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी मिलने के साथ ही निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान के प्रति प्रेरित किया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read