[gtranslate]

 संकुल केन्द्र जिड़ार में प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक आयोजित,  पालकों में जबरदस्त उत्साह,उमड़ी भारी भीड़ कुल 128 लोग उपस्थित रहे। पालक -शिक्षक मेगा बैठक से शिक्षकों एवं पालकों के मध्य, बेहतर समन्वय स्थापित होगा -दुलार सिन्हा। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष -रामस्वरुप साहू सहित कुल 05 शिक्षाविद एवं डॉ.उपस्थित हुए,  पालकों ने भी विद्यालय से सम्बंधित विभिन्न मुद्दे उठाए।

 संकुल केन्द्र जिड़ार में प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक आयोजित,  पालकों में जबरदस्त उत्साह,उमड़ी भारी भीड़ कुल 128 लोग उपस्थित रहे। पालक -शिक्षक मेगा बैठक से शिक्षकों एवं पालकों के मध्य, बेहतर समन्वय स्थापित होगा -दुलार सिन्हा। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष -रामस्वरुप साहू सहित कुल 05 शिक्षाविद एवं डॉ.उपस्थित हुए,  पालकों ने भी विद्यालय से सम्बंधित विभिन्न मुद्दे उठाए।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता– टेलू राम की रिपोर्ट कश्यप मैनपुर गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

संकुल केन्द्र जिड़ार में प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक आयोजित,
पालकों में जबरदस्त उत्साह,उमड़ी भारी भीड़ कुल 128 लोग उपस्थित रहे।

पालक -शिक्षक मेगा बैठक से शिक्षकों एवं पालकों के मध्य, बेहतर समन्वय स्थापित होगा -दुलार सिन्हा।

 

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष -रामस्वरुप साहू सहित कुल 05 शिक्षाविद एवं डॉ.उपस्थित हुए,

पालकों ने भी विद्यालय से सम्बंधित विभिन्न मुद्दे उठाए।

गरियाबंद–:– ज़िले के विकास खण्ड मुख्यालय मैनपुर से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित शासकीय हाई -स्कूल ग्राम जिड़ार में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 06 अगस्त मंगलवार को प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य शिक्षक एवं पालकों के मध्य समन्वय स्थापित करना, पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई में मदद हेतु समाधान कारक उपाय सुझाना तथा शासन द्वारा बच्चों के लिए संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं एवं शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु राज्य में संचालित कार्यक्रमों से पालकों अवगत कराना है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी मैनपुर मण्डल के अध्यक्ष दुलार सिंह सिन्हा ने कहा,कि प्रदेश के विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा अभिनव पहल पर आयोजित पालक शिक्षक मेगा बैठक से शिक्षकों एवं पालकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
बैठक के दौरान पालकों द्वारा उनके बच्चों के सम्बन्ध में साझा किया गया, कठिनाईयों को दूर करने हेतु विद्यालय स्तर पर चरणबद्ध कार्य- योजना तैयार कर समस्याओं के निराकरण शिक्षक और पलक आपसी समन्वय से कर सकेंगे।
कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे शासकीय हाई -स्कूल जिड़ार के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने कहा कि पालकों को अपने बच्चों के पढ़ाई के लिए उचित वातावरण तैयार करने हेतु घर पर ही एक निश्चित स्थान तय करना चाहिए,जिसमें बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित की जा सके,कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य टीकम सिंह कपिल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा के परिणामों पर पालकों को समय -समय पर प्रगति के संबंध में चर्चा करते रहना चाहिए।
ताकि बच्चों के मन से परीक्षा का तनाव दूर हो सके और उन्हें बेहतर तैयारी कर अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके,संकुल प्रभारी डोमार सिंह ध्रुव के द्वारा स्वागत उद्बोधन कर पालक शिक्षक मेगा बैठक के उद्देश्य तथा प्रयोजन पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा उपस्थित पालकों से पुस्तक महादान अभियान के तहत अपने पास रखे अथवा पढ़ने लायक विभिन्न प्रकार के पुस्तकों को दान करने की अपील किया।
प्रभारी आचार्य के द्वारा ईको क्लब तथा किचन गार्डन विषय पर भी विस्तार से पालकों को जानकारी दिया गया।
इस बैठक में 95 पालक 15 शिक्षक -शिक्षिका तथा 05 शिक्षाविद जन -प्रतिनिधि सहित कुल 128 व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित पालकों को शिक्षा विभाग अंतर्गत शासन प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में बारी-बारी से शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जानकारी दिया गया जिसमें व्याख्याता मोहम्मद आसिफ ख़ान के द्वारा गौरव गरियाबंद, शिक्षिका रेखा मरकाम द्वारा नि:शुल्क गणवेश तथा नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक, व्याख्याता ओमकुमारी पटेल द्वारा नि:शुल्क सरस्वती साईकिल योजना,संकुल समन्वयक चन्द्रकिशोर द्वारा एफएलएन,शिक्षक भागवत साहू छात्रवृत्ति एवं नि:शुल्क शाला प्रवेश,प्रधान पाठक देवलाल बरिहा के द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा प्रयास प्रवेश परीक्षा,शिक्षक नियाजी राम पटेल द्वारा नेवता भोज व व्यवसायिक शिक्षा, तथा शिक्षक मनेश्वर एक्का के द्वारा मालवाड़ी कार्यक्रम सम्मिलित है।
बैठक में पलकों के भी सुझाव तथा अभिमत लिया गया तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा -परिचर्चा किया गया, इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता मोहम्मद आसिफ ख़ान के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर व्याख्याता ओमकुमारी पटेल, व्याख्याता स्वाति रोकड़े,शिक्षक डिगेश्वर सिन्हा,रेखा मरकाम,मनेश्वर एक्का,जयकुमार चंन्द्राकर,नेहर नागेश,विनय कपिल, श्रीमती पुष्पा कपिल,गोपाल सिन्हा,महेश नागेश,मिलन मरकाम,योगलाल कपिल,छगन कपिल,खेलेश्वर नागेश, चुन्नूलाल, अनंत राम, जितेन्द्र कपिल,शिवचरण,हरिराम,तेजराय नेगी,गौसिंह,गौतम सिन्हा, श्रवण कुमार,हेमलता,केशरी सोनवानी,भरत लाल सिन्हा,हुलास पटेल, रामेश्वर यादव, श्रीमती संतोषी जगत,पदमन नेताम,प्रभुराम मरकाम,ग्राम-कोनारी कंवल सिंह ग्राम बुड़ार विषेश रूप से उपस्थित थे,कार्यक्रम के संचालन व्याख्याता मोहम्मद आसिफ खान के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन संकुल समन्वयक चन्द्रकिशोर बघेल के द्वारा किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read