प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं उन्नयन के लिए पात्र हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं योजना के तहत न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण आवेदक, एक परिवार से एक पात्र सदस्य के रूप में आवेदन कर सकते हैं स्वीकृत परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक अनुदान (कैपिटल सब्सिडी) प्रदान किया जाएगा जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये प्रति उद्यमी निर्धारित है लाभार्थी को परियोजना लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत स्वयं वहन करना होगा जबकि शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी योजना के अंतर्गत पोहा उद्योग, अचार, मसाला निर्माण, पापड़-बड़ी निर्माण, टमाटर सॉस, मक्का प्रोसेसिंग, गेहूं, बाजरा, कोदो-कुटकी एवं रागी आधारित उत्पाद, बेकरी उत्पाद, सेवई निर्माण, डेयरी उत्पाद (पनीर, घी, दही एवं मिठाई), नमकीन तथा पशु आहार निर्माण जैसे खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन पीएमएफएमई पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन के साथ न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पिछले छह माह का बैंक स्टेटमेंट, मशीनरी का कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं उद्यम पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, गरियाबंद, संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 92 में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है दूरभाष क्रमांक 07706-241268 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read