एलेट स्पोर्ट्स की जिला स्तरीय मार्शल आर्ट टीम चयनित

एलेट स्पोर्ट्स की जिला स्तरीय मार्शल आर्ट टीम चयनित

इन्हे भी जरूर देखे

एलेट स्पोर्ट्स की जिला स्तरीय मार्शल आर्ट टीम चयनित

इंदौर–:–स्कूल शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय थांग था मार्शल आर्ट एवं आगामी होने वाली फेंसिंग कराते एवं कोशिकी व स्काई मार्शल आर्ट स्पर्धाओं के लिए एलेट स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा महू स्थित श्रेयस स्कूल में नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया । जिसमें 15 स्कूलों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमें से कुछ खिलाड़ियों को चयनित कर डी.पी.आई. पंजीकृत करके आगामी जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा के तैयार किया जा रहा है । चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है, बालक वर्ग में नैतिक चौधरी, अक्षत चौधरी ,वंश राठौर, हर्षल पंवार, तनिष भलावे, आदित्य वर्मा प्रसून मिश्रा, चिराग सक्वार, विराट बोयात, प्रवीण चौहान, प्रतीक गोस्वामी, ध्रुव बघेल, अंश वर्मा एवं आदित्य हारुन, धीरज बघेल, अहम रावत, श्रेयांश यशोना, पृथ्वीराज यशोना विहान राठौर एवं याशित वर्मा शामिल है । वहीं बालिका वर्ग में दिशा राठौर, गायत्री राठौर, गीतांजलि एवं तेजस्विनी वर्मा तृषा वर्मा तनिष्का निनामा, सोनाक्षी पटेल, गुंजन जाट, हरसिद्धि राठौर, श्रेया ज़रिया, तनीषा मालवीय करिश्मा राठौर, अल शिफा कुरैशी, कोमल गौर, उन्नति बासवे भव्या विश्वकर्मा कुनिका स्कवार शामिल है। इनके ट्रेनर रोहित कौशल एवं राधिका पंचोले है तथा इनके कोच अमय लश्करी है । चयनित खिलाड़ियों को प्राचार्य राजेंद्र पाटिल ने बधाई दी ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read