सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के MSME ऋण आउटरीच कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए तरणजीत सिंह होरा 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के MSME ऋण आउटरीच कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए तरणजीत सिंह होरा 

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर _सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम के तहत रायपुर के होटल मयूरा में भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के उद्यमियों को बैंक की नई ऋण योजनाओं की जानकारी देना और पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्रदान करना रहा कार्यक्रम में करीब 100 उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इस दौरान बैंक अधिकारियों ने एमएसएमई ऋण से जुड़े नए प्रोडक्ट, योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी साथ ही उद्यमियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए तथा बैंक की प्रक्रियाओं और उत्पादों में आवश्यक सुधार का भरोसा दिलाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, रायपुर रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा और राजाराम फूड प्रोडक्ट प्रा. लि. के वाइस प्रेसिडेंट दीपक यादव उपस्थित रहे इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई मुख्यालय से मुख्य महाप्रबंधक सोहेल अहमद तथा रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख राकेश भूतड़ा भी विशेष रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान रायपुर अंचल के 87 हितग्राहियों को लगभग 87 करोड़ रुपये के एमएसएमई ऋण स्वीकृत किए गए बैंक अधिकारियों ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उद्यमियों को आसान एवं समयबद्ध वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है बैंक भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय उद्योगों और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read