देवभोग में बड़ा हादसा: चार्ज होते ही फटा नए ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर, धू-धू कर जला!

देवभोग में बड़ा हादसा: चार्ज होते ही फटा नए ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर, धू-धू कर जला!

इन्हे भी जरूर देखे

देवभोग में बड़ा हादसा: चार्ज होते ही फटा नए ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर, धू-धू कर जला!

देवभोग–:–छत्तीसगढ़ के देवभोग से आ रही है। बड़ी खबर देवभोग के फोकटपारा में नए तहसील ऑफिस के सामने लगा नया ट्रांसफार्मर उद्घाटन या चालू होते ही हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही इस नए ट्रांसफार्मर में करंट की सप्लाई शुरू की गई, इसका इंसुलेटर तेज धमाके के साथ फट गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा।यह तस्वीरें सीधे देवभोग के फोकटपारा की हैं, जहां नए तहसील कार्यालय के सामने बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि इस नए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। लेकिन, विभाग की लापरवाही कहें या तकनीकी खराबी, जैसे ही इस नए ट्रांसफार्मर में विद्युत सप्लाई चालू की गई, वैसे ही एक जोरदार धमाका हुआ। ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर फटने से उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read