पानीगांव में चोरी का आतंक

पानीगांव में चोरी का आतंक

इन्हे भी जरूर देखे

पानीगांव में चोरी का आतंक

अमलीपदर–:–गरियाबंद के अमलीपदर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। करीब 20 दिन बाद पानीगांव में चोरों ने एक-दो नहीं, बल्कि तीन घरों को निशाना बनाया। बीके सुंदर, क्षीर सिंधु प्रधान और किशन यादव के घर से नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है।

क्षीर सिंधु प्रधान की दुकान से करीब 2 लाख रुपये नकद, लगभग एक तोला सोना, पिगी बैंक की रकम और पान-पुड़िया तक चोरी की गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में गश्ती वाहन करीब एक महीने से खराब है और पुलिस को निजी वाहनों से गश्त करनी पड़ रही है।

इससे पहले मूड़गेल माल, कुईमाल और कोड़ोबाटा में भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ओडिशा सीमा नजदीक होने के कारण पुलिस बाहरी गिरोह के एंगल से भी जांच कर रही है। अब सवाल है—लगातार बढ़ रही चोरी पर पुलिस कब लगाएगी लगाम?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read