श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

इन्हे भी जरूर देखे

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

सागर–:–श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर यादव महासभा द्वारा निकाली गई भव्य वाहन रैली का जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी भवन, जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के सामने भव्य स्वागत किया गया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने रैली पर पुष्पवर्षा कर “जय श्री कृष्णा, राधे-राधे” के गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश जाटव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें प्रेम, भाईचारा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। यादव समाज द्वारा यह वाहन रैली हमारी सनातन संस्कृति और एकता का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी धर्मों, सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। आज जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर हम सभी को भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। मैं यादव महासभा को इस सफल आयोजन के लिए हृदय से बधाई देता हूं साथ ही आप सभी से आहृवान करता हूं कि जिस तरह अधर्म का नाश करने भगवान कृष्ण ने जन्म लिया था
ठीक उसी तरह हम सभ संकल्प लें अन्याय, अत्याचार,भ्रष्टाचार के खिलाफ कमजोर तबकों के हितों के लिए तत्पर रहेंगे

ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा ने कहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। सागर की यह धरती हमेशा सामाजिक समरसता की मिसाल रही है। यादव समाज का यह आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य है। कांग्रेस परिवार की ओर से सभी शहरवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
इस दौरान वाहन रैली के चल समारोह पर कांग्रेस जनों जमकर पुष्प वर्षा की
इस अवसर पर राहुल चौबे, कमलेश तिवारी, आनंद हैला, अरविंद ठाकुर , रेखा सोनी, पार्षद अशोक चकिया,ताहिर खान,अलीम तज्जु भाईजान,नीलेश अहिरवार, ज्योति मलैया ,दीपक कुर्मी, प्रभात भंडारी,वीरु चौधरी, हीरालाल लड़ियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read