जिलाधीश से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा समस्याओं के निराकरण हेतु परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने का आग्रह

जिलाधीश से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा समस्याओं के निराकरण हेतु परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने का आग्रह

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गरियाबंद के पदाधिकारियों ने जिलाधीश गरियाबंद से सौजन्य भेंट कर जिले के कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान विशेष रूप से लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय स्तर पर समन्वय को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने का आग्रह जिलाधीश के समक्ष रखा उन्होंने कहा कि नियमित रूप से ऐसी बैठक होने से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष सीधे रखा जा सकेगा और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल हो सकेगी

सौजन्य मुलाकत में कर्मचारियों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने जिले में अधिकारी-कर्मचारी हित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ निराकृत किए जाने की अपेक्षा जताई जिलाधीश की ओर से भी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया गया इस अवसर पर एमआर खान, जिला संयोजक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन गरियाबंद, बसंत मिश्रा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिला गरियाबंद, सुनील कुमार यादव, सचिव अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन जिला गरियाबंद, सुदामा ठाकुर, प्रांतीय महासचिव छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ तथा श्रीभगवान चंद्राकर, अभियंता संघ जिला गरियाबंद उपस्थित रहे मुलाकात को कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read