[gtranslate]

पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने किया पुलिस थाना महेश्वर एवं पुलिस थाना मंडलेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने किया पुलिस थाना महेश्वर एवं पुलिस थाना मंडलेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण

इन्हे भी जरूर देखे

पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने किया पुलिस थाना महेश्वर एवं पुलिस थाना मंडलेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण


खरगोन–:– पुलिस की कार्यप्रणाली में और अधिक कसावट लाने, कार्यप्रणाली में पाई जाने वाली कमियों को दूर करने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर पुलिस इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाता है । इसी क्रम में दिनांक 09.09.2026 को पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा द्वारा पुलिस थाना महेश्वर एवं पुलिस थाना मंडलेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने थाना की कार्यप्रणाली, अनुशासन, स्वच्छता एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने पुलिस थाना महेश्वर एवं पुलिस थाना मंडलेश्वर के थाना प्रभारियों से थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों, आपराधिक तत्वों, फरार एवं लंबित आरोपियों तथा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की ।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर स्थित हवालात, बलवा ड्रिल सामग्री, शस्त्रागार, रोजनामचा, सीसीटीएनएस एवं रिकॉर्ड शाखा का निरीक्षण किया । इस दौरान अभिलेखों के संधारण, आवश्यक प्रविष्टियों के अद्यतन एवं रिकॉर्ड की स्थिति का अवलोकन किया गया । उन्होंने थाने पर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली एवं समस्याओं की जानकारी भी ली । साथ ही थाने पर आए शिकायतकर्ताओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना । संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण, फरार आरोपियों की धरपकड़, न्यायालयीन समंस एवं वारंट की तामीली तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विरुद्ध अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण की समीक्षा की गई । उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के निर्देश दिए ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read