[gtranslate]

“सेवा से संकल्प अभियान” के तहत बडनगर से वाराणसी यात्रा के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त सेवा से संकल्प अभियान के तहत बडनगर से वाराणसी यात्रा 23 एवं 24 सितंबर को खंडवा जिले से गुजरेगी

“सेवा से संकल्प अभियान” के तहत बडनगर से वाराणसी यात्रा के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त सेवा से संकल्प अभियान के तहत बडनगर से वाराणसी यात्रा 23 एवं 24 सितंबर को खंडवा जिले से गुजरेगी

इन्हे भी जरूर देखे

“सेवा से संकल्प अभियान” के तहत बडनगर से वाराणसी यात्रा के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त सेवा से संकल्प अभियान के तहत बडनगर से वाराणसी यात्रा 23 एवं 24 सितंबर को खंडवा जिले से गुजरेगी

खण्डवा-:-सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत बडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा 23 एवं 24 सितंबर को खंडवा जिले में प्रवेश करेगी जिसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि जिन क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी वहां पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में रहेंगे एवं सहायक नोडल अधिकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जनपद पंचायत एवं तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त संबंधित थाना प्रभारी, संबंधित वार्ड प्रभारी नगर निगम एवं नगर परिषद एवं संबंधित सचिव ग्राम पंचायत होंगे।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि बडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा 23 सितंबर को खरगोन जिले के ग्राम दौड़वा से 11:00 बजे रवाना होगी, और जिले के छैगांवमाखन ब्लॉक के ग्राम रोशिया फाटा मैं 11:30 बजे प्रवेश करेगी। उसके पश्चात यात्रा ग्राम भेरूखेड़ा, अतर, रेवाड़ा, काकरिया, कालमुखी, अटूटखास होते हुए मूंदी पहुंचेंगे एवं 1000 हितग्राही सम्मेलन एवं गौशाला भ्रमण के पश्चात ग्राम बावड़िया के लिए रवाना होगी। इसके बाद ग्राम बावड़िया, दुधवास, कोलगांव होते हुए कावेश्वर पहुंचेंगी एवं तीर्थ स्थल पर दर्शन एवं भ्रमण स्वच्छता कार्यक्रम एवं जल संवर्धन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, उसके पश्चात ग्राम पिपलिया फूल में हितग्राही सम्मेलन एवं लाभ वितरण और लगभग 200 और वृक्षारोपण होगा। इसके बाद यात्रा ग्राम तलवाडिया में अपराह्न 4 बजे पहुंच कर ग्राम पीपलकोटा, सहेजला, मंडला एवं चरखेड़ा रैय्यत होते हुए आशापुर में शाम 6 बजे तक पहुंचेंगी एवं रात्रि विश्राम होगा।
इसी प्रकार 24 सितंबर को हरसूद ब्लॉक के ग्राम आशापुर से सेवा संकल्प अभियान बडनगर से वाराणसी यात्रा द्वारा सुबह 8 बजे वृक्षारोपण कर प्रातः 9 बजे हितग्राही से वार्तालाप करेंगे। उसके पश्चात खालवा ब्लॉक के ग्राम जमुनिया, मेधापानी, दाभिया होते हुए हवा ब्लॉक के ग्राम पटाजन में 11:45 बजे तक पहुंचेंगी। इसके पश्चात ग्राम रोशनी मैं स्वल्पहार एवं एकवा कल्चर कार्यक्रम होगा। इसके बाद यात्रा काली घोड़ी, बागड़ा, चट्टू बट्टू, होते हुए खालवा ब्लॉक के ग्राम झिंझरी दोपहर 1:30 बजे तक पहुंच कर बैतूल जिले के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read