[gtranslate]

केन्द्रीय जेल इन्दौर में कैदियों के लिये गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित

केन्द्रीय जेल इन्दौर में कैदियों के लिये गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

केन्द्रीय जेल इन्दौर में कैदियों के लिये गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित

इंदौर-:- केन्द्रीय जेल इन्दौर के सभागृह में रांग राग म्यूजिकल ग्रुप एंड आर्ट फाउण्डेशन द्वारा गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में रांग राग म्यूजिकल ग्रुप एंड आर्ट फाउण्डेशन से संचालक श्री सुमीत शर्मा, श्री योगेश मालानी, श्री उदय पाडरे, श्री योगेश आनन्द उपस्थित हुये, जिनके द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक गीत गाकर बंदियों को मनोरंजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय जेल इन्दौर के जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे के मार्गदर्शन एवं उप जेल अधीक्षक श्री इन्दरसिंह नागर, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक दांगी, सहायक जेल अधीक्षक सुश्री सोनम बंडोरे की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक श्री नरगावे, सहायक जेल अधीक्षक सुश्री सोनम बंडोरे सहित जेल में निरूद्ध बंदियों ने भी गीत कि प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में कुल 171 बंदियों द्वारा सहभागिता कि गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के मन को हर्षोत्साहित कर शांत रखने हेतु उनका मनोरंजन करना एवं जेल में संगीत से मन प्रफुल्लित रहने से मन में विकार आने कि संभावना को समाप्त करते हुये सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना व सुधार लाना था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read