[gtranslate]

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम दुल्ला में सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन शिविर में शासन की योजनाओं और सेवाओं से सैकड़ो हितग्राही हुए लाभान्वित अन्नप्राशन, गोदभराई, वन अधिकार प्रमाण पत्र, सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का भी किया गया वितरण विधायक श्री रोहित साहू ने जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण के तहत कोसमबुड़ा के सरपंच को प्रदान किया अभिनंदन पत्र विधायक श्री साहू ने किया विभिन्न विकास कार्यो की घोषणा

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम दुल्ला में सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन शिविर में शासन की योजनाओं और सेवाओं से सैकड़ो हितग्राही हुए लाभान्वित अन्नप्राशन, गोदभराई, वन अधिकार प्रमाण पत्र, सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का भी किया गया वितरण विधायक श्री रोहित साहू ने जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण के तहत कोसमबुड़ा के सरपंच को प्रदान किया अभिनंदन पत्र विधायक श्री साहू ने किया विभिन्न विकास कार्यो की घोषणा

इन्हे भी जरूर देखे


सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम दुल्ला में सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन
शिविर में शासन की योजनाओं और सेवाओं से सैकड़ो हितग्राही हुए लाभान्वित
अन्नप्राशन, गोदभराई, वन अधिकार प्रमाण पत्र, सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का भी किया गया वितरण
विधायक श्री रोहित साहू ने जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण के तहत कोसमबुड़ा के सरपंच को प्रदान किया अभिनंदन पत्र
विधायक श्री साहू ने किया विभिन्न विकास कार्यो की घोषणा

गरियाबंद-:- 03 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के अंतर्गत आज छुरा विकासखण्ड के ग्राम दुल्ला में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए गए।

शिविर में ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को सामग्री वितरित कर योजनाओं से लाभान्वित किया।


शिविर में राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे देश में शिविर लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अंतिम से अंतिम पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार उनका लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत दुल्ला के सरपंच के अनुरोध पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण, उचित मूल्य की दुकान भवन, स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं गायत्री परिवार दुल्ला के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही भुनेश्वरी कंवर को 10 हजार रूपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।


इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रूलाल साहू ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, जरूरतमंद और वंचित परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से इन योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी आसान हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की चिंता करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


इस अवसर पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि हमें गांव और समाज को विकसित करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। महिलाओं में पहले की अपेक्षा काफी सशक्तिकरण आया है। बालिकाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है, इसलिए उनके शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को अच्छी पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रेरित करें। बच्चे जब स्कूल से घर लौटें तो उनसे जरूर पूछें कि आज स्कूल में शिक्षक ने क्या पढ़ाया और उन्होंने दिनभर क्या सीखा। इससे बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और अभिभावकों को भी उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी मिलती रहेगी।
कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि वे खूब मेहनत करें। पढ़ाई के साथ-साथ सहगामी क्रियाओं में भी भाग लेना जरूरी है। बच्चों में खेलकूद की भावना विकसित होनी चाहिए और उन्हें विभिन्न खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसी क्रम में शिविर के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों को फुटबॉल का वितरण भी किया गया।
उन्होंने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी पढ़ाई पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का समय स्वर्णिम युग है, जिसमें बच्चों और युवाओं के लिए आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं। विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हुए समय का सदुपयोग करना चाहिए और निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और समय के सदुपयोग के बल पर वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं तथा अपने माता-पिता और अपने गांव का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष छुरा श्रीमती मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चन्द्राकर, श्री राजेश साहू ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष शर्मा, श्री लेखराज ध्रुव, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read