[gtranslate]

तेज बारिश से मुड़गेलमाल-डाबरीगुड़ा मार्ग बाधित, खेतों में रेत घुसी पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित, पानी के बहाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 2 किमी दूर पलटी

तेज बारिश से मुड़गेलमाल-डाबरीगुड़ा मार्ग बाधित, खेतों में रेत घुसी पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित, पानी के बहाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 2 किमी दूर पलटी

इन्हे भी जरूर देखे

तेज बारिश से मुड़गेलमाल-डाबरीगुड़ा मार्ग बाधित, खेतों में रेत घुसी पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित, पानी के बहाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 2 किमी दूर पलटी

अमलीपदर-:गरियाबंद जिले के अमलीपदर क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तेज बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है। मुड़गेलमाल से डाबरीगुड़ा के बीच तेज बारिश और पानी के बहाव के कारण संपर्क मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क पर मौजूद पुल भी क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी बढ़ गई है।

इस मार्ग से मुड़गेलमाल स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ-साथ रोजमर्रा के कामकाज के लिए आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद मार्ग की स्थिति ऐसी हो गई है कि कई जगहों पर लोगों को पानी और क्षतिग्रस्त रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।

इधर अमलीपदर निवासी भूषण चक्रधारी की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली बहकर करीब दो किलोमीटर दूर जाकर मिट्टी में पलटकर धंस गई। वर्तमान में ट्रॉली का केवल दो चक्का ही बाहर दिखाई दे रहा है। अब तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है।

गुढ़ियारी-सगड़ा मार्ग का एप्रोच रोड भी बहा

बारिश का असर गुढ़ियारी से सगड़ा जाने वाले मार्ग पर भी पड़ा है। नदी में तेज बहाव के कारण किनारे की मिट्टी कट गई, वहीं सड़क का एप्रोच रोड भी पानी के बहाव में बह गया। इससे इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खेतों में घुसी रेत, मक्का की फसल को नुकसान

लगातार बारिश और नदी-नालों के तेज बहाव का असर किसानों पर भी पड़ा है। क्षेत्र के कई खेतों में पानी के साथ रेत जमा हो गई है। इससे खेती प्रभावित हुई है। खासकर मक्का की फसल को बारिश और पानी के बहाव से नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। किसानों का कहना है कि खेतों में रेत जमा होने और फसल के प्रभावित होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मार्ग, पुल और एप्रोच रोड की स्थिति का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन सामान्य हो सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read