दिव्यांग एवं वृद्ध हितग्राहियों तक पहुंच रही समाज कल्याण विभाग की योजनाएं डीबीटी से पेंशन, सहायक उपकरण का लाभ

दिव्यांग एवं वृद्ध हितग्राहियों तक पहुंच रही समाज कल्याण विभाग की योजनाएं डीबीटी से पेंशन, सहायक उपकरण का लाभ

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के पात्र दिव्यांग एवं वृद्ध हितग्राहियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का नियमित लाभ प्रदान किया जा रहा है। विभाग द्वारा पेंशन, सहायक उपकरण एवं अन्य सुविधाएं समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं ग्राम पंचायत जंगल धवलपुर के ग्राम जरण्डी निवासी श्री लटीराम कमार को समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रदान की जा रही है वहीं उनकी पत्नी श्रीमती तिसाइन बाई को विभाग द्वारा ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई है दोनों हितग्राही विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हैं इसी प्रकार ग्राम पंचायत गनियारी के आश्रित ग्राम पतोरी तहसील फिंगेश्वर निवासी श्रीमती जमुना बाई को दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 500 रुपये की पेंशन डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में नियमित रूप से जमा की जा रही हैक्षइसके अलावा उन्हें जनपद पंचायत फिंगेश्वर के माध्यम से मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल भी प्रदान की गई है समाज कल्याण विभाग ने बताया कि पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है यदि किसी पात्र व्यक्ति को किसी योजना से संबंधित जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो तो वे संबंधित कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read