मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू 30 अगस्त तक होगा पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन मेरिट सूची में शामिल पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा में आवेदन करने की अपील

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू 30 अगस्त तक होगा पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन मेरिट सूची में शामिल पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा में आवेदन करने की अपील

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 के तहत पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई), छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची में शामिल पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय प्रवेश को ध्यान में रखते हुए अलग लिंक उपलब्ध कराया गया है, जबकि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीयन एवं सत्यापन की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध है जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में चयनित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र विद्यार्थी 30 अगस्त 2026 की साम 5 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे इसी अवधि में संबंधित विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन भी किया जाएगा विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर के माध्यम से पंजीयन करना होगा पंजीयन के दौरान स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र के एआरएन नंबर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी आवेदन का सत्यापन संबंधित विद्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किए जाने के बाद पात्र प्रकरण लोक शिक्षण संचालनालय को भेजे जाएंगे जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि पात्र विद्यार्थियों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा इसकी अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 की साम 5 बजे निर्धारित की गई है जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अधिकारियों, संस्था प्रमुखों तथा पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read