भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी श्रीमती रेवती शत्रुहन नेताम ने अध्यक्ष पद की ली शपथ नवनियुक्त सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी श्रीमती रेवती शत्रुहन नेताम ने अध्यक्ष पद की ली शपथ नवनियुक्त सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद की नवगठित टीम ने विधिवत अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है गरियाबंद में आयोजित विशेष समारोह में श्रीमती रेवती शत्रुहन नेताम ने भुंजिया विकास अभिकरण के अध्यक्ष पद की शपथ ली इस अवसर पर नवमनोनीत सदस्यों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया समारोह में नवमनोनीत सदस्य श्री हरिश्चंद भुंजिया, श्री हेमलाल भुंजिया, श्री लिली राम नेताम, श्री रामाधीन मरकाम एवं श्री संतोष कुमार मरकाम का भव्य स्वागत किया गया उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भुंजिया समाज के हित में बेहतर कार्य करेगी।

भुंजिया विकास अभिकरण की नई टीम के गठन से विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया समाज के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं सहित समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में नई टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

समारोह के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि नई टीम शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए भुंजिया समाज के विकास और उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read