रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित बादाम के वृक्ष को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित बादाम के वृक्ष को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इन्हे भी जरूर देखे

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित बादाम के वृक्ष को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बुरहानपुर–:–शासन के निर्देशानुसार जिले में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बख्खारी, फतेहपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र सहित अन्य केन्द्रों में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित रहे। कार्यक्रम में नन्ही-नन्ही बालिकाओं ने बालकों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी।

इसी क्रम में मंगलवार को जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित विशाल बादाम के वृक्ष को फूल-मालाओं से सजाकर प्राकृतिक राखी बांधी गई। उपस्थितजनों ने वृक्ष की रक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लिया। वृक्ष को राखी बांधने के इस अनूठे आयोजन से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना जागृत हुई। इस दौरान सृष्टि सेवा संकल्प ईकाई के पदाधिकारीगण, संस्था प्राचार्य, स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गयी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read