प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने पर 6 नाव चालकों के लाइसेंस निरस्त

प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने पर 6 नाव चालकों के लाइसेंस निरस्त

इन्हे भी जरूर देखे

प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने पर 6 नाव चालकों के लाइसेंस निरस्त

खण्डवा–:–नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा नर्मदा नदी क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नाव चालकों को लगातार लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को न उतारने की समझाइश दी जा रही है। इसके बावजूद निर्देशों की अवहेलना कर प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने के मामले सामने आ रहे हैं।
ओंकारेश्वर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोनिका पारदी ने बताया कि इसी क्रम में नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने के मामले में कुल 6 नाव चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। जिन नाव चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं उनमें सुनील पिता संतोष लाइसेंस नं. 46 का लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसके अलावा जितेन्द्र पिता राजू नाव नं. 189 लाइसेंस निरस्त, मुकेश पिता विष्णु नाव नं. 202 का लाइसेंस निरस्त, अमर पिता मंगतिया नाव नं. 191 का लाइसेंस निरस्त, सूरज पिता मोहन नाव नं. 269 का लाइसेंस निरस्त तथा कड़वा पिता मंगतिया नाव नं. 94 का लाइसेंस भी निरस्त किया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read