महिला सशक्तिकरण के तहत ‘‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन’’ कार्यक्रम आयोजित

महिला सशक्तिकरण के तहत ‘‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन’’ कार्यक्रम आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

महिला सशक्तिकरण के तहत ‘‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन’’ कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर–:–महिला सशक्तिकरण अंतर्गत ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन’ कार्यक्रम का आयोजन खकनार परियोजना स्तर पर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नारी सम्मान, बाल विवाह की रोकथाम, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शुभांगी मुजुमदार ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं बच्चों के पोषण सहित अन्य सेवाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं परियोजना अधिकारी श्री विजय सोलंकी ने अधिक से अधिक बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों से जोड़ने पर जोर देते हुए शाला पूर्व शिक्षा एवं देखभाल के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जा रही शाला पूर्व गतिविधियों एवं खेल-आधारित सीखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक, रॉकेट लर्निंग श्री जितेन्द्र कोचले ने मिशन नींव कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व गतिविधियों के नियमित आयोजन, बच्चों की सक्रिय सहभागिता तथा गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं बच्चों की गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर खकनार परियोजना के समस्त सुपरवाइजर्स सहित लगभग 300 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read