[gtranslate]

आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

बुरहानपुर-:- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बुधवार को आयुष विभाग के तहत 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर समस्त आयुष संस्थाओ द्वारा आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों को आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली, पोषण एवं औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर के दौरान आयोजित रही विभिन्न गतिविधियाँ

चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता- प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 34 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

सुप्रजा कार्यक्रम अंतर्गत एएनसी एवं पीएनसी जांच के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए। उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। वहीं धात्री महिलाओं को शिशु को स्तनपान एवं स्वयं संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की भी सलाह दी गयी।

इसी कड़ी में बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। शिविर के माध्यम से निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। वहीं उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों को विभिन्न औषधीय एवं उपयोगी पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुणों एवं दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल ने बताया कि 11वें आयुर्वेद दिवस पर आयुष संस्थाओ द्वारा करीबन 1100 नागरिकों को सेवाओं का लाभ दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read