[gtranslate]

राज्योत्सव के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 27 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

राज्योत्सव के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 27 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

इन्हे भी जरूर देखे

राज्योत्सव के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले
जिले के 27 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

गरियाबंद-:-03 नवंबर 2026/ जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के अवसर पर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले जिले के 27 अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जिन्होंने शासकीय दायित्वों के निर्वहन, आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इनमें लोकसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता विप्लव धृतलहरे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह, जिला परिवहन अधिकारी युगेश्वरी वर्मा, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कविता फाफड़े, अभिहित अधिकारी ज्योति भानू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद नम्रता शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद संध्या वर्मा को सम्मानित किया गया। वानिकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ओढ़ में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हॉर्नबिल ट्रैकर भगवान यादव, उप वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक फिंगेश्वर मनीष कुमार वर्मा, वनरक्षक परिसर रक्षक छिन्दौला गुंजा धु्रव, वनरक्षक इंदागांव परिक्षेत्र देवभोग लम्बोदर सोरी, वन चौकीदार तौरेंगा रेंज उदेराम यादव एवं दीपक निर्मलकर को सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए जुगाड़ की सहायक शिक्षक सोनाली मड़ामे, छुरा के एकलव्य आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा के अंकिता मौर्य एवं मयंक यादव को सम्मानित किया गया। वहीं शासकीय कार्यों के बेहतर निष्पादन के लिए जनगणना लिपिक एवं सहायक ग्रेड-02 पुन्नी साहू तथा भू-अभिलेख के डाटा एंट्री ऑपरेटर भूपेन्द्र सोनकर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए साइबर सेल गरियाबंद के निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा, देवभोग थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दिव्या पैकरा, डीसीबी शाखा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक दुकनलाल नवरत्न, एसआरसी शाखा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक श्री हलधर प्रसाद साहू, सीसीटीएनएस शाखा के आरक्षक क्रमांक 299 श्री विरेंद्र कुमार सिन्हा एवं फिंगरप्रिंट शाखा के आरक्षक क्रमांक 116 श्री खिलेश सोनी को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए निर्वाचन शाखा के सहायक प्रोग्रामर गिरिश चंद्राकर एवं नगर सैनिक तथा हारमोनियम वादक योगेश्वर खापर्डे को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read