[gtranslate]

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

छुरा/गिधनी–:–आईएसबीएम विश्वविद्यालय कोसमी छुरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का गरिमामय सम्मान किया गया। यह आयोजन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती की स्मृति में किया गया जो शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित था।कुलसचिव डॉ बीपी भोल ने कहा कि शिक्षक होना समाज का सबसे जिम्मेदार इकाई का होना है। एक अच्छा शिक्षक एक अच्छा अध्ययन कर्ता भी होता है।एक शिक्षक केवल ज्ञान का स्रोत नहीं होता,बल्कि वह विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माता होता है। इस विशेष दिन हम उन सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हैं, जो निस्वार्थ भाव से शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।

नैक प्रत्यायन में अलग-अलग क्राइटेरिया में कार्य करने वाले प्राध्यापक दुष्यंत यादव, गोविंदा साहू, सुनील साहू,टाकेश्वर कौशिक, सुश्री रेखा साहू, डॉ पूनम वर्मा आदि को इसके लिए सम्मानित किया गया।बेस्ट शिक्षक का अवार्ड डॉ दिवाकर तिवारी, लक्ष्मीकांत सिन्हा, सुश्री रागिनी सोनी, को दिया गया।बेस्ट इवेंट ऑर्गनाइजिंग का अवार्ड हेमन्त पांडेय,सुश्री ट्विंकल दीपक एवं सुश्री प्रतिभा जायसवाल को दिया गया।बेस्ट स्पोर्ट्स इवेंट का अवार्ड डॉ अश्वनी कुमार साहू को दिया गया।बेस्ट सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में सुश्री ललिता साहू,लुकेश्वर ठाकुर, ओमकार यादव को दिया गया।इस अवसर पर सभी लोगों ने विश्वविद्यालय में अपना अनुभव साझा किया।शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ एन कुमार स्वामी ने कहा कि *शिक्षक का मतलब समाज का सबसे जिम्मेदार व्यक्ति होता है।* हम जैसी शिक्षा देंगे आने वाला समाज वैसा ही होगा।इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री सुकृति पाठक एवं एचआर केपी कृष्णा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ शुभाशीष बिस्वास ने प्रेषित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read