[gtranslate]

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित नशामुक्ति एवं स्वच्छता शपथ के साथ स्वयंसेवकों ने लिया सामाजिक जागरूकता का संकल्प

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित नशामुक्ति एवं स्वच्छता शपथ के साथ स्वयंसेवकों ने लिया सामाजिक जागरूकता का संकल्प

इन्हे भी जरूर देखे

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
नशामुक्ति एवं स्वच्छता शपथ के साथ स्वयंसेवकों ने लिया सामाजिक जागरूकता का संकल्प


गोहरापदर -:-24 सितम्बर 2026।
शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विभिन्न जागरूकतापरक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं समाज के प्रति इसकी भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता शपथ एवं नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। स्वयंसेवकों ने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ समाज में स्वच्छता एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


इसके साथ ही यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा विषय पर भी चर्चा की गई। स्वयंसेवकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, सड़क पर अनुशासन तथा स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में उत्साह एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एनएसएस क्लैप के साथ विभिन्न प्रकार के क्लैप एवं समूह गतिविधियों का अभ्यास भी कराया गया। इससे स्वयंसेवकों में उत्साह, आपसी समन्वय एवं टीम भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में परिचर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वच्छता, नशामुक्ति, यातायात सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। परिचर्चा के माध्यम से स्वयंसेवकों को सामाजिक समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के बीच स्वल्पाहार का वितरण किया गया। इसी के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “सेवा, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता” के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read