[gtranslate]

सेवा संकल्प अभियान के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देने “विकसित भारत 2047” थीम पर बनाई विशाल मानव श्रृंखला

सेवा संकल्प अभियान के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देने “विकसित भारत 2047” थीम पर बनाई विशाल मानव श्रृंखला

इन्हे भी जरूर देखे

सेवा संकल्प अभियान के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देने “विकसित भारत 2047” थीम पर बनाई विशाल मानव श्रृंखला

कोरबा-:- जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 07.10.2026 को घंटाघर चौक कोरबा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने राष्ट्रीय एकता,अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश देने “विकसित भारत 2047 “थीम पर केंद्रित विशाल मानव श्रृंखला बनाई।

विशाल मानव श्रृंखला में सम्मिलित अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं,माय भारत युवा कार्यक्रम के युवा वालेंटियर्स ने एक दूसरे का हाथ थामकर कर देशभक्ति के नारे बुलंद कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

विशाल मानव श्रृंखला निर्माण कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण आईएएस, संयुक्त कलेक्टर श्री टीआर भारद्वाज, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांग, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक राठौर,आरटीओ श्री अतुल कुमार असैय्या,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टीपी उपाध्याय, माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, प्राचार्यगण, सहायक प्राध्यापकगण, व्याख्यातागण, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवाजन एवं माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read