लाईवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित 18 से 59 वर्ष तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे प्रशिक्षण

लाईवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित 18 से 59 वर्ष तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे प्रशिक्षण

इन्हे भी जरूर देखे

✍️लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत युवाओं एवं युवतियों को विभिन्न ट्रेड में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा‌ प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी लाईवलीहुड कॉलेज, टोनही नाला के आगे, देवभोग रोड, गरियाबंद में आवेदन कर सकते हैं रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग के तहत असिस्टेंट मेसन, सिक्योरिटी सुपरवाइजर एवं जल वितरण संचालक के कोर्स के लिए 18 से 59 वर्ष आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के तहत फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन-बेसिक, डोमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट एवं हाउसकीपिंग असिस्टेंट कोर्स के लिए 15 से 45 वर्ष आयु के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा

नव्या परियोजना के अंतर्गत डोमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट कोर्स में 16 से 25 वर्ष आयु की युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक हितग्राहियों को आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read