“मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत बांगरदा में शिविर 3 सितंबर को

“मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत बांगरदा में शिविर 3 सितंबर को

इन्हे भी जरूर देखे

“मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत बांगरदा में शिविर 3 सितंबर को

खण्डवा–:– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार प्रदेश में नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026” प्रारंभ हो चुका है। इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारीगण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र का दौरा करते हैं, तथा वहां शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि आगामी शिविर 3 सितंबर को पुनासा विकासखंड के ग्राम बांगरदा में होगा। इस जिला स्तरीय में अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का निराकरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित उपस्थित ग्रामीणों को उद्यानिकी गतिविधियों के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read