[gtranslate]

“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान”हरणगांव में कलेक्टर श्री सिंह और एसपी श्री गेहलोद और सीईओ श्री धुर्वे ने किया नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरणऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने वाले ग्रामीणों को दिए प्रशंसा पत्र

इन्हे भी जरूर देखे

देवास-:-“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत खातेगांव विकासखंड के ग्राम हरणगांव में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, सीईओ जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे ने नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। जो समस्याएं तत्काल निराकरण नहीं हो सकी उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर विकासखंड में आयोजित होने वाले आगामी शिविर के पहले निराकृत किया जाएगा।

शिविर में कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिले में विकासखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान करना है। जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनकी एक निश्चित समय-सीमा तय कर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ऐसी समस्याओं को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है, ताकि विकासखंड में आयोजित होने वाले अगले शिविर से पहले उनका अनिवार्य रूप से निपटारा किया जा सके।
शिविर में ग्राम पंचायत में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डीपी (ट्रांसफार्मर) के लिए 02 लाख की राशि स्वीकृत की गई, जिससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित एमआईडीएस योजना के अंतर्गत एक हितग्राही को ट्रैक्टर की खरीदी पर 02 लाख 25 हजार का अनुदान चेक सौंपा गया। इसके साथ ही, स्वरोजगार और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित पीएमएफएमई योजना के तहत चार हितग्राहियों को 10 लाख 50 हजार से अधिक की सब्सिडी के चेक वितरित किए गए।

शिविर के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया गया। क्षेत्र के स्कूटी प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत ग्रामों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने वाले ग्रामीणों को प्रशंसा पत्र दिया गया।

विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, उनके लाभ और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read