[gtranslate]

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण करने और धान खरीदी की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश कलेक्टर ने स्कूलों में स्वच्छता और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण करने और धान खरीदी की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश कलेक्टर ने स्कूलों में स्वच्छता और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा

इन्हे भी जरूर देखे

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण करने और धान खरीदी की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश
कलेक्टर ने स्कूलों में स्वच्छता और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा

गरियाबंद-:-03 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और पेंडेंसी कम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निराकरण नियमानुसार और उचित कारणों के आधार पर किया जाए।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं और कार्यों की अद्यतन जानकारी के साथ पूरी तैयारी रखने को कहा। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने आगामी जनजातीय गौरव दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाने, चित्रकला सहित अन्य गतिविधियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रवृत्ति, पीएम जनमन, पीवीटीजी सहित जनजातीय विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ देने को कहा। कलेक्टर ने स्कूलों में साफ-सफाई और विशेष रूप से शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचें और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को आसानी से अपनी उपज बेचने का अवसर मिले। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read