[gtranslate]

लोकतंत्र में अराजकता नहीं, विकास और सुशासन की बयार बहेगी – संतोष उपाध्याय गरियाबंद के गोहरापदर में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान मे वक्ताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना समाज प्रमुख,प्रबुद्धजनों एवं सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का किया सम्मान

लोकतंत्र में अराजकता नहीं, विकास और सुशासन की बयार बहेगी – संतोष उपाध्याय गरियाबंद के गोहरापदर में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान मे वक्ताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना समाज प्रमुख,प्रबुद्धजनों एवं सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का किया सम्मान

इन्हे भी जरूर देखे

लोकतंत्र में अराजकता नहीं, विकास और सुशासन की बयार बहेगी – संतोष उपाध्याय गरियाबंद के गोहरापदर में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान मे वक्ताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना समाज प्रमुख,प्रबुद्धजनों एवं सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का किया सम्मान

गोहरापदर -:-भारतीय जनता पार्टी द्वारा मैनपुर विकासखंड के गोहरापदर में विधानसभा स्तरीय ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत राष्ट्र चिंतन और बौद्धिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, कार्यक्रम संयोजक भागीरथी मांझी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी,पदुलोचन जगत,जिला मंत्री डॉ मनीष सिन्हा ने द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने जोर देकर कहा कि देश और प्रदेश के लोकतंत्र में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है, यहाँ केवल विकास और सुशासन का पहिया चलेगा। श्री उपाध्याय ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से जनहित, पारदर्शिता और सुशासन के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है, जबकि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने से बौखलाए हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए आपातकाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सत्ता में रहते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है और आज भी वह संवैधानिक संस्थाओं को भ्रमित करने की ओछी राजनीति कर रही है, जिसे देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है। पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि आज विपक्ष एकजुट होकर देश भर में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने और आम जनता के बीच भ्रम फैलाने का षड्यंत्र रच रहा है, जिसका लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में चुनाव जीतना और हारना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन जनता के जनादेश को स्वीकार करना और उसका सम्मान करना ही लोकतंत्र की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार मिलने पर बार-बार चुनाव आयोग, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना देश की व्यवस्था को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास है। जनता अब इन बहकावे में आने वाली नहीं है।
गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने अपने संबोधन मे कहा कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षो तक केन्द्र की सत्ता मे रहने के बावजूद देश की जनता की अपेक्षाओ के अनुरूप विकास नही किया उन्होने आरोप लगाया कांग्रेस शासनकाल मे भ्रष्टाचार घोटालो और कुशासन ने देश की प्रगति को बाधित किया आज कांग्रेस अपनी राजनीतिक असफलताओ पर आत्मचिंतन करने के बजाय देश मे भ्रम और अविश्वास का वातावरण बनाने मे लगी हुई है। कार्यक्रम के अंत में समाज प्रमुख,प्रबुद्धजनों एवं सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी,पुनितराम सिन्हा,केनुराम यादव,चैनसिंह कश्यप,जगमोहन पटेल,भोजराज सिन्हा,संतोष यादव,भगवानो बेहरा,शीतला पांड़े, संजुक्ता दास,हेमोबाई नागेश, ममता पाथर,लक्ष्मी ओटी,नुतन सागर,नंदकिशोर चौबे,सुशील यादव,सीताराम यादव,यशवंत ध्रुवा,दुष्यंत पात्र,सदानंद यादव,चरण क्षेत्रपाल,अरविंद तिवारी,शंकर नागेश,राकेश अग्रवाल,सुरज शर्मा,परस प्रधान,महेन्द्र निधि,रोहित पटेल,खगेश्वर नायक,उमरिया नागेश,देवीसिंह साहू सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान समाज प्रमुखो एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी अधिकारियो का सम्मान किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read